घाटशिला, जनवरी 30 -- जब "जय श्रीकृष्ण" और "राधे-राधे" के मधुर जयघोष गूंजे, तब घाटशिला की हवा भी मानो भक्ति में सराबोर हो उठी। श्रीकृष्ण भक्त मारवाड़ी समाज के पावन आयोजन से गुरुवार को घाटशिला की धरती पर श्रीमद् भागवत कथा का दिव्य अवतरण हुआ। अग्रसेन भवन स्थित राम मंदिर परिसर श्रद्धा, भक्ति और सनातन चेतना का केंद्र बन गया। श्रीधाम वृंदावन से पधारे पूज्य आचार्य राजेंद्र जी महाराज के श्रीमुख से बहने वाला भागवत अमृत 30 जनवरी से 5 फरवरी तक श्रद्धालुओं के हृदय को प्रभु श्रीकृष्ण की लीलाओं, प्रेम, करुणा और भक्ति से सिंचित करेगा। 6 फरवरी को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन एवं पूर्णाहुति होगी, जिसके उपरांत महाप्रसाद वितरण कर इस दिव्य अनुष्ठान का समापन होगा। कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने पूरे नगर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.