बहराइच, दिसम्बर 6 -- शिवपुर। विकास खंड शिवपुर के पाठकपुरवा स्थित बक्खा बाबा मंदिर में नौ दिवसीय भागत कथा चल रही है। पुजारी विश्वंभर दास महाराज की अगुवाई में कथा चल रही है। प्रवाचक रमेश गिरि महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। कहा कि पृथ्वी पर जब-जब अनीति अन्याय व अत्याचार बढ़ा तब-तब ईश्वरी शक्ति ने समयानुसार विभिन्न रूपों में अवतरित होकर पापाचारियों का नाश किया। मथुरा नरेश कंश के अत्याचार से पीड़ित पृथ्वी व अन्य देवताओं की करुण पुकार भगवान श्रीकृष्ण ने अवतार लेकर कंश का वध कर लोगों की रक्षा की। इस अवसर पर आचार्य शुभम तिवारी, आशुतोष मिश्रा, गौतम चौथरी, अनंतराम आर्य, मीना देवी, संजय सिंह, श्याम जी, संतोष कुमार मिश्रा, मायाराम शुक्ल, संतोषी लाल मिश्रा, प्रमोद सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.