गाजीपुर, जून 21 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के प्रसिद्ध गौराडीह बाबा मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा वाचिका अमृता पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत महापुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के अवतार की महिमा, धर्म की स्थापना और मानव जीवन में भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।कथा वाचिका ने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतरित होकर धर्म की रक्षा करते हैं। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए कहा कि भक्ति, सेवा और सदाचार ही जीवन को सफल बनाते हैं।कथा के दौरान भजन-कीर्तन से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ भगवान श्रीकृष्ण की आ...