हमीरपुर, फरवरी 13 -- सरीला। महाशिवरात्रि महोत्सव पर चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा में गुरुवार को कृष्ण जन्म होते ही श्रोता झूम उठे। इस मौके पर भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे। नेस्ले मार्केट में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञानयज्ञ की कथा में पांचवें दिन कथा व्यास कौशिक जी महाराज ने वसुदेव व देवकी को कंस द्वारा कारागार में दी गई यातनाओं का मार्मिक वर्णन किया, जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इसके बाद कृष्ण जन्म की कथा सुनाई जिसमें श्रीकृष्ण का जन्म होते ही सुनाए गए भजन 'सुंदर रूप निहारे बिहारी जू को' सुनकर श्रोता झूम उठे और महिलाएं भाव विभोर होकर नाचने लगी। कथा में परीक्षित की भूमिका विक्रम यादव सपत्नीक निभा रहे हैं। इस मौके पर तहसीलदार राममोहन कुशवाहा, चेयरमैन पवन अनुरागी सहित भारी संख्या में श्रोता मौजूद रहे।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.