हमीरपुर, फरवरी 3 -- भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र के ग्राम इंगोहटा में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के चौथे दिन भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा के दौरान गजेंद्र मोक्ष और श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य का वर्णन हुआ, पूरा पांडाल नन्द के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की। के जयकारों से गूंज उठा। कथा व्यास रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि जब-जब मानवता करुणा से भटकती है, तब-तब श्रीकृष्ण मार्गदर्शन के लिए अवतरित होते हैं। जो भवसागर से पार कराती है। कृष्ण जन्म के प्रसंग पर सोहर और भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। इस अवसर पर मुख्य यजमान राम प्रकाश द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.