बस्ती, अप्रैल 5 -- रुधौली। दमया में आयोजित आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन रविवार को अवधधाम से आई कथावाचिका कात्यायनी ने अपने मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को कथा सुनाया। इस अवसर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। श्रीकृष्ण के जन्म पर भजन कीर्तन पर लोग खूब झूमे। कथावाचिका ने कहा कि जब धरती पर अनेक असुरों ने अत्याचार कर हाहाकार मचा दिया और साधु संतो को अनेक प्रकार की पीड़ा देने लगे, तो भगवान से सहन नहीं हुआ। अनेक देवी देवताओं ने एक स्वर से भगवान की वंदना की। फिर देवकी के गर्भ में जन्म लेकर भगवान श्रीकृष्ण ने असुरों का संहार किया। इस मौके पर डॉ. अगस्त प्रकाश उपाध्याय, पूनम, दीपक, शशिबिंद, चंद्रप्रकाश, जगदीश शर्मा, दिनेश कुमार, अंकुर, राजू मौर्य, राजेश कुमार, विनोद कश्यप, गरिमा, ज्योति, अनन्या, जया आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.