फतेहपुर, मई 22 -- हथगाम। नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को पुराण पंडित प्रदीप मिश्रा ने भक्तों को श्रीकृष्ण जन्म की कथा वर्णन सुनाया। उससे पूर्व आयोजक राजेश गुप्ता ने पूजा अर्चना की। कथावाचक ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्म के समय कारागार में कैद वासुदेव एवं देवकी के हाथ पैर हथकड़ी से जकड़े हुए थे। कृष्ण जन्म के समय हथकड़ियां खुल गई और पहरेदार सो गए। वासुदेव श्रीकृष्ण को लेकर भादो के महीना में उफान मार रही यमुना पार करते हुए गोकुल में माता यशोदा को जन्मी कन्या के स्थान पर श्रीकृष्ण को लेटा दिया और कन्या को लेकर मथुरा वापस आ गए। जैसे राजा कंस को देवकी के पुत्र जन्म की सूचना मिली वहां पहुंचकर देवकी के पास लेटी माया रुपी कन्या को उठाकर जैसे मारने का प्रयास किया, वैसे कन्या हाथ से छूटकर आसमान को और चल पड़ी और आकाशवाणी हुई की तेरा काल देव...