मैनपुरी, जून 29 -- क्षेत्र के ग्राम आलीपुर खेड़ा स्थित काली माता मंदिर परिसर में जारी सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास सुमन शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी अलौकिक लीलाओं का सुंदर प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। कथा व्यास ने माखन चोरी की घटना का आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा कि जिस तरह दूध का सार तत्व माखन है, उसी तरह इस सृष्टि का एकमात्र सार तत्व परमात्मा हैं। भगवान ने केवल माखन चुराकर संदेश दिया कि हमें नश्वर सांसारिक भोगों में समय नष्ट करने के बजाय आत्म-कल्याण के लिए ईश्वर प्राप्ति का लक्ष्य रखना चाहिए। इस मौके पर परीक्षित बालकराम, अशोक कुमारी, अहिवरन सिंह, ब्रह्मानंद, रामलड़ैते, अमित, जबर सिंह, जयचंद, गणेश आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्म और माखन चोरी की लीला सुनाई

हिंदी हिन्दुस्तान...