औरैया, मई 10 -- औरैया, संवाददाता। आनंदेश्वर धाम एक्सिस पब्लिक स्कूल में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मनोहारी वर्णन सुन श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा स्थल पर 'जय श्रीकृष्ण' और 'नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की' के जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक सत्यकिशोर पांडे ने मधुर वाणी और ओजस्वी शैली में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य अवतरण का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। कंस के अत्याचारों से त्रस्त जनता की रक्षा के लिए भगवान श्रीहरि ने श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण के जन्मोत्सव का वर्णन कथा के दौरान देवकी और वसुदेव की कारागार की पीड़ा, भगवान श्रीकृष्ण के प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.