श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबे श्रद्धालु
आगरा, मई 28 -- पुरुषोत्तम मास में चौराहा धाकरान स्थित प्राचीन सियाराम जी की बगीची में श्री बालाजी महाराज मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पुष्कर से आए संत रामस्नेही अजबराम ने भक्त प्रह्लाद, श्रीराम जन्म और वामन अवतार प्रसंग सुनाए। नंद बाबा और यशोदा मैया संग श्रीकृष्ण जन्म की झांकी सजाई गई तथा बधाई गीत गूंजे। पार्षद श्रीराम धाकड़ ने माखन-मिश्री और फल प्रसाद वितरित किया। महेंद्र सिंह धाकड़, पप्पू धाकड़, मुकेश धाकड़ सहित महिला मंडल ने व्यवस्थाएं संभालीं। यह भी पढ़ें- श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों पर झूमे श्रद्धालु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.