शाहजहांपुर, मार्च 14 -- नगर के देव स्थान बारह पत्थर धाम पर चल रहे श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा वाचक पंडित सत्यदेव द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और शिशुपाल प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग सुनते ही पूरा पंडाल नंद के आनंद भयो और जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गूंज उठा। कथावाचक ने बताया कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म बढ़ता है, तब भगवान धर्म की रक्षा के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण का जन्म भी कंस के अत्याचारों से पृथ्वी को मुक्त कराने के लिए हुआ था। कथा के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आल्हानगर की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण को भोग अर्पित कर प्रसाद वितरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.