मथुरा, अगस्त 26 -- मथुरा, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर उनकी नगरी मथुरा में भक्ति, संगीत और संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। डैम्पियर नगर स्थित पाञ्चजन्य प्रेक्षागृह में 2 से 4 सितंबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में भजन, कीर्तन, लोकगायन, नृत्य, बांसुरी वादन और सांगीतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की भजन संध्या विशेष आकर्षण होगी। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में कार्यक्रम की शुरुआत 2 सितंबर को दोपहर 3 बजे से उद्घाटन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। इसके बाद 3:10 से 3:15 बजे तक श्याम जी शंख वादन करेंगे। शाम 4:15 से 6:15 बजे तक भारत भूषण भजन, कीर्तन और लोकगायन प्रस्तुत करेंगे। शाम 6:15 से 7:40 बजे तक गीता शोध संस्थान & रासलीला अकादमी, वृंदावन की ओर से मुदरिया प्रेम...