बदायूं, फरवरी 24 -- क्षेत्र के गांव वनबेहटा के शिव मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथावाचक यतेंद्र महाराज ने कहा कि अधर्म और अत्याचार मिटाने हेतु प्रभु अवतार लेते हैं। उन्होंने बच्चों को माता-पिता की सेवा व अच्छे संस्कारों की प्रेरणा दी। पंडाल नंद के घर आनंद भयो के भजनों और मनमोहक झांकियों से सराबोर रहा। इस दौरान जगपाल शाक्य, धनुष पाल, गजेंद्र शाक्य, बदन सिंह, धान सहाय सागर, चंद्रपाल सागर, भगवंत आर्य, विमल सागर, प्रेमपाल सागर समेत अनेक श्रद्धालु मुख्य रूप से मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.