औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। शहर के मोहल्ला गोविंद नगर स्थित भारतीय विद्यालय के पीछे चल रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन बुधवार को कथा पंडाल पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। कथा प्रवक्ता साकेत बिहारी दीक्षित ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव और बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुन श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। जैसे ही कथा व्यास ने "नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की" का संकीर्तन किया, पूरा पंडाल जयकारों और तालियों से गूंज उठा। कथा स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने पूरे श्रद्धाभाव से कथा का श्रवण किया। यह भी पढ़ें- भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन कथा के प्रारंभ में कथावाचक ने भगवान विष्णु के वामन अवतार का वर्णन करते हुए बताया कि जब दानवीर राजा ब...