जौनपुर, मई 23 -- खुटहन (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। त्रिकौलिया गांव में सर्वजन हित की अवधारणा के तहत आयोजित सप्तदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शनिवार को मुख्य यजमान विजय बहादुर "पुजारी" ने विधिवत पूजन-अर्चन किया। व्यास पीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते आचार्य अखिलेश चन्द्र मिश्र ने प्रह्लाद चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के भक्त का अहित करने वाला स्वयं नष्ट हो जाता है। उन्होंने होलिका प्रसंग, राजा बलि की दानशीलता तथा कृष्ण जन्मोत्सव की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा में ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मौके पर पं. सत्य प्रकाश मिश्र, वैद्य हौसिला प्रसाद द्विवेदी, जीत बहादुर यादव, इंद्रपाल यादव, चन्द्रपाल यादव, बिकाश यादव, बिपिन सिंह, त्रिलोकी दूबे, मनोज सिंह, मोती गुप्ता, श्याम बाबू गुप्...