प्रयागराज, दिसम्बर 16 -- श्री बांके बिहारी परिवार एवं श्री अग्रसेन अग्रवाल समाज की ओर से कल्याणी देवी स्थित चौधरी गार्डन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में मंगलवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग की कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। कथावाचिका साध्वी पद्महस्ता भारती ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भजन-कीर्तन, नृत्य व उल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने मांगल गीत गाए। अग्रसेन अग्रवाल समाज के महामंत्री अभिषेक मित्तल, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, प्रमेय मित्तल, अजीत बंसल, मनोज अग्रवाल, मनीष गर्ग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.