श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सजा सतयुगी दरबार
बिजनौर, सितम्बर 6 -- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय चांदपुर सेवा केंद्र की ओर से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव उत्साह एवं आध्यात्मिक वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में आभा फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं समाजसेवी आभा बहन मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने कलाकारों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और सतयुग की मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। सतयुगी दरबार में लक्ष्मी-नारायण, राधा-कृष्ण, गोप-गोपियां, भगवान शिव की तपस्या और श्रीकृष्ण के झूले की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। सेवा केंद्र की संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी साधना दीदी ने जन्माष्टमी के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रीकृष्ण पवित्रता, प्रेम, शांति, दिव्यता और श्रेष्ठ संस्कारों के प्रतीक हैं। उन्होंने लोगों से श्रीकृष्ण के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.