श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर विद्यालय में विविध गतिविधियों का हुआ आयोजन
अंबेडकर नगर, सितम्बर 3 -- अम्बेडकरनगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सेंट ज़ेवियर्स स्कूल, जलालपुर में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं सह-शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने बांसुरी सजावट, जन्माष्टमी कार्ड निर्माण, दही-हांडी सजावट एवं बोर्ड सजावट में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण दही-हांडी फोड़ समारोह रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने टीम भावना, सहयोग एवं उत्साह के साथ भाग लिया। "जय श्री कृष्ण" के जयघोष से विद्यालय परिसर भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण हो उठा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ रचनात्मकता, टीमवर्क, नेतृत्व एवं समन्वय जैसे जीवन-कौशल सीखने का अवसर मिला। यह भी पढ़ें- Haridwar News: नन्हे राधा-कृष्ण की मनम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.