श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रूप-सज्जा प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरी ब्रज की छटा
मुंगेर, सितम्बर 4 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को प्रेमानंद तिवारी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर, केशोपुर केशवपुर, जमालपुर में नन्हे-नन्हे भैया-बहनों के लिए भव्य रूप-सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा का मनमोहक रूप धारण कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। मुकुट, मोर पंख, बांसुरी और आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों को देखकर विद्यालय परिसर में ब्रज की बाल लीलाओं का दृश्य सजीव हो उठा। शुभारंभ विद्यालय के सचिव परमेश्वर पासवान, कोषाध्यक्ष लाला उमेश नारायण वर्मा, प्रधानाचार्य प्रभाष कुमार एवं उपस्थित अभिभावक माताओं ने संयुक्त रूप से किया। इसके बाद बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में मनमोहक प्रस्तुति देकर अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार का मन मोह लिया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.