श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री को मथुरा आने का दिया न्योता
मथुरा, अगस्त 24 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से रविवार को वृंदा ग्रुप के चेयरमैन राम अग्रवाल ने लखनऊ में भेंट की। उनके साथ एमएलसी ठाकुर ओम प्रकाश सिंह भी थे। मुलाकात के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा आने का न्योता भी दिया। मुख्यमंत्री ने सरकार की प्राथमिकताओं और आमजन के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की। एमएलसी ओम प्रकाश सिंह ने अपने क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को रखा। बातचीत में प्रदेश के विकास के लिए बेहतर समन्वय और सहयोग बनाए रखने पर जोर दिया गया। मुलाकात के दौरान केके गौतम भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.