श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के समापन पर महावीर मंदिर में अन्नप्राशन भोज
आरा, सितम्बर 7 -- -तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद -धार्मिक आस्था के साथ हुआ भव्य आयोजन विशेष -आरती के बाद भगवान को अर्पित किया गया भोग जगदीशपुर, निज संवाददाता। भोजपुर के जगदीशपुर नगर के सदर बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के समापन के बाद भव्य अन्नप्राशन भोज का आयोजन किया गया। इसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नंद गोपाल चौधरी उर्फ नंदी बाबा ने बताया कि भोज शुरू होने से पहले महावीर मंदिर में विशेष आरती की गई। इसके बाद भगवान को विधिवत भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण शुरू किया गया। प्रसाद स्वरूप चावल, दाल, कढ़ी-बड़ी, पापड़, कुरकुरी, अचार सहित तीन प्रकार की सब्जियां परोसी गईं। आयोजन को लेकर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.