श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: आधी रात जन्मे कान्हा, सीएम योगी ने पालने में झुलाया-उतारी आरती
गोरखपुर, सितम्बर 5 -- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने उनकी पूजा-अर्चना की और उनके बाल स्वरूप को पालने में झुलाया। पूरा मंदिर परिसर श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। यहां गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया।घर-घर जन्मे कान्हा, योगी ने उतारी आरती श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्यरात्रि में कान्हा के जन्म लेते ही घरों में बधाइयां गूंज उठीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.