मथुरा, सितम्बर 4 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान समेत समूचे ब्रज में पालनहार का जन्मोत्सव शुक्रवार की रात होगा। अपने आराध्य के जन्मोत्सव में शरीक होने के लिए लाखों श्रद्धालु यहां पहुंच चुके हैं। हर ओर उल्लास और उमंग के बीच भक्तों के टोल नाचते-थिरकते नजर आ रहे हैं। समूचा शहर विद्युतीय प्रकाश और चुनरियों से दुल्हन की तरह सजा नजर आ रहा है। जन्मोत्सव पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए मथुरा-वृंदावन को सात जोन और 35 सैक्टर में विभक्त किया है। साढ़े पांच हजार से छह हजार पुलिस, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की गयी है। ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। योगीराज श्रीकृष्ण का 5253वें जन्म दिवस की धूम ब्रजभूमि में गुरुवार से ही शुरु हो गयी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर सुबह से श्रद्धालुओं की कतारें लग गयीं, जो निरंतर बड़ी होती जा रही थी। गोविंद नगर स्थित...