संभल, फरवरी 1 -- थाना क्षेत्र के गांव धनारी पट्टी लालसिंह स्थित हनुमान शिव मंदिर संतकुटी, श्री पंचआश्रम अखाड़ा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण की जन्मलीला का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए और श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कथा का वाचन महंत रामेश्वर गिरी महाराज के शिष्य कथावाचक व्यास प्रवेंद्र के मुखारविंद से हुआ। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग का ऐसा सजीव चित्रण किया कि उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। इस दौरान माता पार्वती की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। चंदौसी से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकी की मनमोहक वेशभूषा और भावपूर्ण अभिनय ने सभी का मन मोह लिया। भागवत कथा के दौरान हरि नाम संकीर्तन, भक्ति गीतों और जयकारों से पांडाल गूंजता रहा। बड़ी सं...