मथुरा, अप्रैल 20 -- श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर सोमवार को अक्षय तृतीया पर श्री केशवदेव मंदिर एवं श्रीराधा कृष्ण मंदिर के चन्दन श्रंगार के दर्शन होंगे। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा-संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया कि बैशाख शुक्ल तृतीया 20 अप्रैल को श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पवित्र प्रांगण में स्थित श्रीकेशवदेव, श्रीगर्भ-गृहजी व श्रीराधाकृष्ण मंदिर को भव्य फूल-बंगला से सुसज्जित किया जायेगा। प्रातः से ही ठाकुर श्रीकेशवदेवजी एवं श्रीराधाकृष्ण युगल सरकार के श्रीविग्रह सर्वांग चन्दन श्रृंगार कराके भक्तों को दर्शन देंगे। इस अवसर पर अन्नक्षेत्र परिसर में प्रातः 7 बजे से निरन्तर देर सांय तक प्रसाद स्वरूप में सतुआ व खरबूजे आदि का वितरण सभी भक्तों में किया जायेगा। यह भी पढ़ें- श्री रामकृष्ण शारदा आश्रम में अक्षय तृतीया पर भव्य आयोजन, नगर शोभा यात्रा के साथ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.