श्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन में आगे आएं, अखिलेश को केशव मौर्य की चुनौती, बोले-मैं उनके साथ
लखनऊ, नवम्बर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। यूपी सरकार में उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर शुक्रवार को निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें सनातन धर्म और संत समाज की चिंता करने की जरूरत नहीं है। अखिलेश यादव को चुनौती देते हुए कहा कि यदि उन्हें वास्तव में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी जन्मभूमि की चिंता है तो वे मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े आंदोलन में आगे आएं। जन्मभूमि परिसर में बनी ईदगाह को हटाने के आंदोलन में केशव प्रसाद मौर्य उनके साथ खड़ा मिलेगा। लेकिन वे ऐसा नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें मुस्लिम वोट बैंक की चिंता है। उनकी राजनीति तुष्टिकरण पर टिकी है। वे रामभक्तों, कृष्णभक्तों और शिवभक्तों के साथ खड़े होने का साहस नहीं दिखा सकते। उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेन्द्र कृष्ण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.