संतकबीरनगर, मार्च 6 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र के भरदौलिया स्थित ठाकुर जी महाराज गोपाल जी ठाकुरद्वारा पर श्रीमदभागवत कथा में कथा व्यास सत्येंद्र दास जी वेदांती ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव, नंदोत्सव और उनकी बाल लीलाओं कथा सुनाई। भागवत कथा का अत्यंत मनमोहक वर्णन कर मुग्ध कर दिया। कथा व्यास के भजनों और बधाई गीतों पर पंडाल में मौजूद भक्त झूम उठे। उन्होंने कहा कथा का सबसे महत्वपूर्ण आकर्षण भगवान श्रीकृष्ण का जन्म है। वासुदेव जी द्वारा कान्हा को गोकुल ले जाने और वहां नंद बाबा के घर आनंद उत्सव मनाए जाने का भावपूर्ण वर्णन किया गया। भागवत कथा के क्रम में कृष्ण जन्म से पूर्व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के अवतार की कथा भी संक्षेप में सुनाई।भगवान विष्णु के वामन अवतार धारण करने और राजा बलि के द्वार पर तीन पग भूमि दान मांगने की...