कन्नौज, नवम्बर 10 -- फ़ोटो 22 गौशाला का निरीक्षण करते नगर पालिका ईओ गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला का जल्द ही सौंदरीकरण होगा। श्री कृष्ण गौशाला के रूप में इसे सुंदरीकृत और विकसित करने के लिए पालिका ने कार्य योजना बनाई है। सोमवार को नगर पालिका के ईओ अनिल कुमार ने नगर की अस्थाई गोशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि गोशाला को "श्रीकृष्ण गोशाला" के रूप में विकसित व सौंदरीकरण किए जाने की योजना प्रस्तावित है। बताया कि जिसके तहत नया टीन शेड, चरही (खुरली) तथा गोवंश चिकित्सा के लिए फर्स्ट एड मेडिकल कक्ष का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गोशाला में गाय और भगवान श्रीकृष्ण के मधुर संबंधों को प्रदर्शित करने वाली आकर्षक चित्रकारी भी कराई जाएगी। जिससे गोशाला को धार्मिक और सांस्कृतिक स्वरूप प्रदान किया जा सके। उन्होंने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.