बलिया, दिसम्बर 11 -- पूर, हिन्दुस्तान संवाद। चिलकहर ब्लॉक के पिपरापट्टी बहोरापुर गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं पंचकुंडीय रुद्र महायज्ञ के छठवें दिन बुधवार को भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं का प्रसंग हुआ। पूरा परिसर 'जय कन्हैया लाल की' के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव को झूमकर मनाया। सुबह में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञशाला में वेदी पूजन का अनुष्ठान आचार्य विवेक शुक्ल व रितेश मिश्र के निर्देशन में हुआ। इसमें 21 यजमान सपरिवार शामिल हुए। इसी दौरान बुढ़वा शिव मंदिर परिसर में षडांग रुद्राभिषेक भी हुआ। शाम को कथा स्थल पर व्यासपीठ से रागिनी सरस्वती (डॉ. रागिनी मिश्रा) ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को सुनाया। कहा कि बालक कृष्ण के हर कार्य में परम रहस्य और भक्ति का संदेश छिपा है। चाहें वह माखन चोरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.