मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तेंदुई स्थित जानकी कुंज मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन दशम स्कंध का प्रसंग सुनाते हुए कथावाचक पवन कुमार महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के अवतार से पूर्व की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण प्राणियों के जीवनदाता और सभी के हृदय में विराजमान परमात्मा हैं। उनकी लीलाएं संसार के कल्याण का मार्ग दिखाती हैं।

कथा का सार उन्होंने कहा कि श्रद्धा और भाव से भागवत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के भीतर भक्ति जागृत होती है। भक्ति क्रोध, मोह और लोभ को दूर कर जीवन को सद्मार्ग पर ले जाती है। भगवान श्रीकृष्ण का नाम दुखों से पार लगाने वाली नाव के समान है। कथा में पृथ्वी पर बढ़ते अत्याचार और अधर्म का प्रसंग सुनाया गया। पृथ्वी गाय का रूप धारण कर ब्रह्मा की शरण में पहुंची। ब्रह...