श्रीकृष्ण के रूप में सजे नन्हे बच्चों ने मोहा मन
हरिद्वार, सितम्बर 5 -- शांतिकुंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। राधा-कृष्ण के रूप में सजे नन्हे बालक-बालिकाएं समारोह का मुख्य आकर्षण रहे। कान्हा और राधा के मनमोहक रूप में सजे बच्चों ने अपनी मासूम अदाओं से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों को देखने के लिए श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। शांतिकुंज परिवार की ओर से आयोजित जन्माष्टमी समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए गायत्री परिजनों, साधकों और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनके जीवन से जुड़े प्रेरणाप्रद प्रसंगों का वर्णन किया गया। शांतिकुंज कार्यकर्ता श्याम बिहारी दुबे ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म, जीवन संघर्ष और लोककल्याण से जुड़े प्रसंग सुनाए। यह भी पढ़ें- Siwan News जन्माष्टमी पर राधा-क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.