लखनऊ, मार्च 30 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग के रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव 2026 के समापन पर फूलों की होली का आयोजन हुआ। मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के भव्य पांच स्वरूपों को दर्शाया तो दर्शक भाव विभोर हो गए।चैती महोत्सव के तुलसी मंच पर नृत्यांगना निधि श्रीवास्तव ने साथी कलाकारों के साथ गणेश वंदना, तुम्हीं पर दिल आ गया कन्हैया..., महारास, कृष्णगीत की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। श्री कृष्णलीला के अंतिम दिवस का मंचन श्रीकृष्ण और बर्बरीक प्रसंग के साथ शुरू हुआ। दूसरे दृश्य में महाभारत की युद्धभूमि के बीच रथ रोककर खड़े भगवान श्रीकृष्ण अपने विराट स्वरूप में अर्जुन को गीता का उपदेश देते दिखाई दिए। खाटू श्याम की कथा की प्रस्तुति के बाद मंच पर भगवान श्रीकृष्ण के श्रीजगन्नाथ, श्रीबिहारी, श्री विठ्ठल, श्रीद्वारका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.