श्रीकृष्ण की लीला सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
मोतिहारी, जून 15 -- मोतिहारी,मोतिहारी संवाददाता । शहर के चांदमारी दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को कथावाचिका राजनंदिनी किशोरी ने भक्तों को श्रीराम जन्म व गोवर्धन लीला के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का प्रसंग सुनाया। इस दौरान भजनों पर श्रद्धालु नाचते रहे। कथावाचिका ने कथा सुनाते हुए कहा कि इंद्र को अपनी सत्ता और शक्ति पर अभिमान हो गया था । इंद्र के अभिमान को दूर करने के लिए भगवान ने ब्रज मंडल में इंद्र की पूजा बंद कर गोवर्धन की पूजा शुरू करा दी ।. इससे गुस्साए इंद्र ने ब्रज मंडल पर भारी बारिश करायी.। जल प्रलय से लोगों को बचाने के लिए भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठा लिया। सात दिनों के बाद इंद्र को अपनी भूल का एहसास हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने पृथ्वी पर धर्म और सत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.