औरैया, अगस्त 31 -- श्रीधाम जगन्नाथजी मंदिर परिसर में चल रहे 16वें विशाल श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मेला प्रदर्शनी में रविवार रात रासलीला का आयोजन हुआ। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मनोहारी मंचन किया। धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुतियां देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। रात आठ बजे शुरू हुई रासलीला देखने के लिए मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कलाकारों ने श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को मंच पर जीवंत किया। श्रद्धालुओं ने देर रात तक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। मेला प्रदर्शनी में लगे झूले और विभिन्न प्रकार की दुकानें भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यह भी पढ़ें- Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन जा रहे हैं? दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बा...