श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार, प्रेम व भक्ति का दिखाती हैं मार्ग : पूर्ति किशोरी
भागलपुर, अप्रैल 29 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि नंदलालपुर स्थित देवीपुर शिव मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा वाचिका पूर्ति किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि उनकी लीलाएं अपरंपार हैं, जो मानव जीवन को प्रेम, भक्ति और स्नेह का सच्चा मार्ग दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि माखन चोरी हो या बाल-सुलभ नटखट चंचलता, श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला में गहन आध्यात्मिक संदेश निहित है। 'माखन चोर' के रूप में विख्यात श्रीकृष्ण की लीलाएं भक्त और भगवान के मधुर संबंध को दर्शाती हैं। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने बताया कि गोकुल में उनके जन्म पर अद्भुत उत्सव मनाया गया।पूतना यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण की लीलाएं अपरंपार, प्रेम व भक्ति का दिखाती हैं मार्ग : पूर्ति किशोरी उद्धार प्रसं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.