लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। ऐशबाग रामलीला मैदान में चल रहे चैती महोत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से श्रीकृष्ण पर आधारित नृत्य नाटिकाओं एवं भाव नृत्यों से दर्शकों को खासा प्रभावित किया। मंच पर जय श्रीकृष्ण, राधे राधे के जयघोष गूंजते रहे।मंच की प्रथम प्रस्तुति ईलाइट डांस एकेडमी के कलाकारों ने दी। सपना थापा व पंकज चौहान के निर्देशन में अधरम मधुरम..., गगरिया फोड़ दी..., राधा गोरी गोरी, वो कृष्णा है... आदि भजनों को कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से जीवंत किया। दीपशिखा सिन्हा के निर्देशन में सांस्कृतिक विभाग के कलाकारों ने नृत्य प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दीपशिखा सिन्हा, अश्मिता श्रीवास्तव, साक्षी, शुभ्रा यादव, शर्मिष्ठा श्रीवास्तव, तान्या राव, शुभी रस्तोगी, समृद्धि श्रीवास्तव, संस्कृति श्रीवास्तव व अंशिमा सिन्हा ने अपनी नृत्य प्रतिभा से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.