श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर झूमे श्रद्धालु
गाज़ियाबाद, मई 10 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। गणेशपुरी स्थित खजूरी पार्क में शनिवार शाम देवर्षि नारद महाराज के प्राकट्योत्सव पर 16वें मधुर भक्तिः एक भक्तिमय युवा महोत्सव का आयोजन हुआ। नारदीय भगवत निकुंज के संस्थापक नरेश भैया के तत्वावधान में हुए आयोजन में युवा कृष्ण भक्तों ने मधुर भजन संकीर्तन की अनुपम प्रस्तुति दीं। भगवान के परम भक्त हरिपाल के चरित्र परनाट्य मंचन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बाल-भक्तों द्वारा मनमोहक रासलीला का मंचन, श्रीमद्भगवद्गीता के श्लोकों, चौपाइयों का भावपूर्ण वाचन, भव्य संकीर्तन एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने सम्पूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में मौजूद हजारों की संख्या में श्रद्धालु रात तक झूमते रहे। सद्गुरु डॉ. चारुदत्त पिंगले, गोपेश बाबा, रविनंदन शास्त्री, वरुणेश, नवनीत प्रिय दास, राधानवरंगील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.