श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे श्रद्धालु, गूंजा हरिनाम संकीर्तन से टॉउन हॉल
भागलपुर, सितम्बर 6 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री राधा कुंज बिहारी मठ (हरे कृष्ण केंद्र), भागलपुर के तत्वावधान में शनिवार को टाउन हॉल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में भागलपुर सहित बिहार के विभिन्न जिलों के श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव का आनंद लिया। महोत्सव की शुरुआत हरिनाम संकीर्तन और मंगलाचरण से हुई। इसके बाद भक्ति प्रमोद भागवत स्वामी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की करुणा, उनकी दिव्य लीलाओं तथा कलियुग में हरे कृष्ण महामंत्र के जप के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान का पवित्र नाम ही इस युग में शांति, प्रेम और आत्मिक उन्नति का सर्वोत्तम साधन है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ब्रह्माकुमारी केंद्र में मनाई गई जन्माष्टमी, बाल कृष्ण-राधा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.