इटावा औरैया, मार्च 24 -- विकास खंड महेवा के ग्राम बसैयाहार में चल रहे श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास महाराज सियाशरण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कर भाव-विभोर हो उठे । महाराज सियाशरण शास्त्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने बाल्यकाल में अनेक दिव्य लीलाएं कर भक्तों का कल्याण किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान ने इंद्र के अहंकार को दूर करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर समस्त ब्रजवासियों की रक्षा की। इस प्रसंग से हमें यह शिक्षा मिलती है कि भगवान अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और हमें सदैव ईश्वर पर विश्वास एवं भक्ति बन...