बदायूं, दिसम्बर 30 -- बिसौली। नगर के विद्या मंदिर रोड स्थित परिसर में भगवान श्रीकृष्ण का सातवां जन्मोत्सव मनाया गया। आयोजन सोनू केटर्स द्वारा हरिनाम कीर्तन मंडल के सहयोग से भव्य रूप से संपन्न हुआ। हरिनाम संकीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। सुरेश चंद्र, विनोद कुमार, अनिल शर्मा, बबलू गुप्ता, योगेंद्र, मुकेश शर्मा, प्रवेश श्रीवास्तव, महेंद्र कोली, मनोज यादव, मुकेश शंखधार, अनुपम गुप्ता, प्रदीप उर्फ गप्पू, बीरू गुप्ता, एडवोकेट पवन, धर्मेंद्र, कृष्णा गुप्ता सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.