मथुरा, मार्च 22 -- गोपीनाथ बाजार स्थित प्राचीन श्रीकृष्ण काली पीठ में वासंतिक नवरात्रि के अंतर्गत विश्व कल्याणार्थ विशाल शतचंडी महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जा रहा है। पीठाधीश्वर डॉ. केशवाचार्य महाराज ने बताया कि श्रीधाम वृंदावन की अति प्राचीन श्रीकृष्ण काली पीठ में मां का स्वयंभू प्रकट चतुर्भुजी कसौटी शिला का अचल विग्रह और चल विग्रह विद्यमान है। उन्होंने बताया कि ब्रज की आराध्या श्रीराधारानी के प्रेम एवं अनन्य गोप पर कृपा करने हेतु भगवान श्रीकृष्ण ने काली रूप धारण किया एवं स्वयं श्रीकृष्ण ब्रज वृंदावन में श्रीकृष्ण काली के रूप में प्रकटित हुए। उन्होंने बताया कि पूर्व में माता सती के केश यहां गिरे, इसलिए इस स्थान का नाम के केश घाट था। किंतु, बाद में जब भगवान श्रीकृष्ण ने केशी दैत्य का उद्धार किया, तभी से यह स्थल केशीघाट क...