कोडरमा, जून 20 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के आरागारो में आयोजित पांच दिवसीय एकादशी उद्यापन सह कृष्ण कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ की गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बरही विधायक मनोज कुमार यादव शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं व लोगों को नैतिक मूल्यों और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण यादव, सांसद प्रतिनिधि बंटी मोदी, जिप सदस्य नीतू यादव, मुखिया सुमा देवी, उप मुखिया विष्णु यादव, चंदवारा भाजपा मंडल अध्यक्ष नंद किशोर सोनी, पूर्व प्रमुख महेंद्र यादव, लीलावती देवी, पूर्व मुखिया महेश मोदी, सुरेश यादव, ...