दुमका, अप्रैल 12 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर लखनपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन शनिवार को कथावाचिका पूजा ब्रज किशोरी ने श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह, सुदामा चरित्र व परीक्षित मोक्ष की कथा का वर्णन किया। कथा सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा कृष्ण-रुक्मणी विवाह से जुड़ी मनोहारी झांकी प्रस्तुत की गई। जिसे देख पूरा पंडाल श्रीकृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा। भजन गीतों से सुरों में सभी श्रोता झूमने लगे। कथा व्यास ने कहा कि भगवान पर अटूट विश्वास होना चाहिए, यदि अटूट विश्वास है तो भगवान हर स्थिति में अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। कथा व्यास पूजा ब्रज किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का प्रथम विवाह विदर्भ देश के राजा की...