सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- भदैयां, संवाददाता ब्लॉक के लोदीपुर गांव में चल रही संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन शुक्रवार देर शाम भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सजी झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जबकि भजनों पर भक्त झूमते नजर आए।लोदीपुर निवासी एवं सेवानिवृत्त अधिकारी राम उजागिर पाण्डेय के संयोजन में आयोजित कथा में अयोध्या से पधारे कथा व्यास रघुनाथ दास त्रिपाठी ने श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को मन ही मन अपना पति स्वीकार कर लिया था, लेकिन उनके भाई रुक्मी श्रीकृष्ण से द्वेष रखते थे और उन्होंने रुक्मिणी का विवाह शिशुपाल से कराने का निश्चय किया था। कथा के अनुसार, रुक्मिणी ने अपने एक विश्वासपात्र के माध्यम से श्रीकृष्ण...