दरभंगा, अप्रैल 11 -- बिरौल। अनुमंडल के प्रतिष्ठित संस्थान श्रीकृष्ण आइडियल पब्लिक स्कूल ने अपना 12वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और केक काटकर की गई। नन्हें बच्चों ने नृत्य एवं कविता पाठ से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर नवनिर्मित क्रिकेट कोर्ट का उद्घाटन भी हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष गणेश चौधरी एवं दानदाता सुनैना देवी ने कन्या पूजन कर बच्चों को भोजन कराया। प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन राम रतन झा ने किया तथा संस्थापिका स्व. शैल कुमारी को श्रद्धांजलि दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.