दरभंगा, अप्रैल 22 -- बिरौल। श्री कृष्णा आइडियल पब्लिक स्कूल में स्कॉलर्स फेलिसिटेशन सेरेमनी का आयोजन धूमधाम से किया गया। मेधावी छात्रों और अभिभावकों को पाग, चादर, मोमेंटो, मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष गणेश चौधरी, प्रबंध निदेशक नवलेश चौधरी, निदेशक ब्रजेश चौधरी, प्राचार्य अचिंत्य घोष सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रियांशु राज ने 97.8 प्रतिशत अंक लाकर जिले में द्वितीय और अनुमंडल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के सौ फीसदी छात्र 60 प्रतिशत से ऊपर रहे। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...