श्रीकृष्णपुरी में डमडम तो कंकड़बाग में सिपारा, पटना में 6 नए पार्क बनेंगे
प्रधान संवाददाता, अगस्त 30 -- पटना शहर में हरित क्षेत्र बढ़ाने और स्थानीय लोगों के लिए छह पार्क का निर्माण करने की योजना बनायी गई है। पुराने तालाबों और पार्कों का जीर्णोद्धार और नए पार्कों का निर्माण किया जाना है। इन स्थलों पर हरियाली, मनोरंजन, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध हो सकें। नगर निगम 11.57 करोड़ से पार्क सह तालाब का निर्माण और जीर्णोद्धार करेगा। दो पार्कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इन पार्को में पेयजल की सुविधा, शौचालय, गार्डेन, फव्वारा, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पाथ-वे और बैठने की सुविधा होगी। तालाब में सीढ़ियों का निर्माण भी किया जाएगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को छठ पूजा सहित अन्य धार्मिक एवं सामुदायिक आयोजनों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.