लखनऊ, अगस्त 20 -- लखनऊ, संवाददाता। श्रीकृष्णदत्त एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, वृंदावन योजना में बीकॉम, बीएड, बीएफए और डीफार्मा के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संस्थान की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न विभागों, अनुशासन, उपलब्ध सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना और करियर के अवसरों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ एसकेडी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के निदेशक मनीष सिंह, सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. नवीन कुलश्रेष्ठ और सहायक निदेशक एसकेडी ग्रुप कुसुम बत्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मनीष सिंह ने कहा कि कॉलेज जीवन केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह ज्ञान, व्यक्तित्व और कौशल के विकास का महत्वपूर्ण चरण है। यह भी पढ़ें- नए सत्र में ...