वाराणसी, मार्च 21 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मछोदरी डिविजन के मैदागिन उपकेंद्र की मेन सप्लाई बंद होने से शुक्रवार को चौक और टाउनहाल उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। इससे श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की सप्लाई पर भी असर पड़ा। ट्रिपिंग के चलते सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिर की कई बार बिजली कटी। इस दौरान जनरेटर का सहारा लिया है। मैदागिन उपकेंद्र से मेन सप्लाई निकली है। इससे चौक और टाउनहाल उपकेंद्र के सभी फीडर जुड़े हैं। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर फीडर को भी बिजली मिलती है। शुक्रवार सुबह मैदागिन उपकेंद्र की मेन सप्लाई अचानक बंद होने से ट्रिपिंग की समस्या उत्पन्न हो गई। सुबह 8:49 मिनट पर मेन सप्लाई बंद होने को जो सिलसिला चला वह दोपहर तीन बजे तक जारी रहा। इस बीच कई बार चौक और टाउनहाल उपकेंद्र के सभी फीडर बंद हुए। धाम को सप्लाई करने वाला फीडर भ...