वाराणसी, अप्रैल 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में अब एक पल के लिए भी बिजली नहीं कटेगी। निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। इसके तहत 11 केडब्ल्यूएच फीडरों पर रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) लगाई जाएगी। इससे लाभ यह होगा कि हाईटेंशन लाइनों में यदि किसी तरह का फॉल्ट आता है तो धाम की सप्लाई पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा। आरएमयू के माध्यम से स्वत: ही मंदिर की सप्लाई चालू हो जाएगी। वर्तमान में मंदिर को तीन स्रोतों से आपूर्ति होती है। तीन सोर्स फेल हो जाने के बाद तीन सेकंड के अंदर जेनरेटर से मंदिर की बिजली आपूर्ति शुरू हो जाएगी। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर वीआईपी श्रेणी में आता है, इसलिए बिजली आपूर्ति की व्यवस्था भी उसी के मुताबिक जा रही है। पूर्वांचल डिस्कॉम के एमडी शंभु कुमार ने मंदिर में निर्बाध रूप से बिजली...